स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच आरोपी काबू
पानीपत। बरसत रोड चुंगी से सीआईए-वन ने चोरी व स्नेचिंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने उनकी पहचान जाह्बाज उर्फ राहुल पुत्र अली मोहम्मद निवासी दीनानाथ कॉलोनी पानीपत, सोनू पुत्र श्याम सिंह निवासी दीनानाथ कॉलोनी पानीपत, नोसाद पुत्र दिलशाद निवासी धमीजा कॉलोनी पानीपत, अशरफ पुत्र असलम निवासी झटीपुर समालखा हाल किरायेदार बरसत रोड पानीपत, इरशाद पुत्र नवीहसन निवासी धनोरी बिजनोर यूपी हाल किरायेदार फौजी ढाबा जाटल रोड पानीपत के रूप में बताई। पूछताछ करने पर आरोपियों ने जिला में विभिन्न स्थानों से मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों का कबूलनामा किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया। सीआइए-वन प्रभारी संदीप ने बताया कि आरोपियो ने 2 माह पहले थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत छोटू राम चौक के नजदीक से युवक से एक मोबाइल स्नैच किया। दिसंबर 2018 में थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्य पीजी के सामने फोरलाइन से एक युवक से मोबाइल स्नैच किया। दिसंबर 2018 में ही थाना माडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत देशवाल चौक के पास एक युवक से मोबाइल छीना। थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत बरसत रोड नूरवाला से एक बाइक चोरी की।