फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के अइलख स्थित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम भरा होने के कारण किसानों का गेंहू क्रय नहीं किया जा रहा था। जिलाध्यक्ष ने तत्काल क्रय केंद्र से किसानों के समक्ष ही जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा सहायक आयुक्त, सहायक निबंधक सहकारिता से दूरभाष से वार्ता से कराया। विभागीय अधिकारियों ने तत्काल क्रय केंद्र पर समस्त सुविधाओं को प्रभाव से लागू करने का आश्वासन दिया। क्रय केंद्र पर तैनात सचिव ने कुछ अपनी समस्या से भी जिलाध्यक्ष को अवगत कराया। इस अवसर पर महामंत्री रामाश्रय मौर्य, वीरेंद्र गुप्त, मुकेश सिंह, महेंद्र सिंह, सुभाष गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें