फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कोटेदार को जेल भेजने का दिया निर्देश्

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के देवकली विशुनपुर में गत सोमवार को जिलाधिकारी तथा सांसद के चौपाल में ग्रामीणों ने कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण न करने का मामला उठाया। डीएम ने खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी को देखते हुए कोटेदार को जेल भेजने का निर्देश दिया। आश्चर्यजनक स्थिति यह रही कि पुलिस ने कोटेदार के बजाय उसके कर्मचारी को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और सांसद हरिनारायण राजभर के संयुक्त तत्वाधान में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के देवकली विशुनपुर में सोमवार की रात चौपाल लगाई गई। इसमें अधिकारी और जनप्रतिनिधि ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार ज्यादा मूल्य पर खाद्यान्न देता है। कम नाप तौल भी किया जाता है। ग्रामीणों की शिकायत को पर जिलाधिकारी ने कोटेदार को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया। इस पर कोटेदार मौके से फरार हो गया, लेकिन मौके पर मौजूद उसके कर्मचारी योगेश को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। वहीं उज्ज्वला योजना में अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने गांव के प्रधान को फटकार लगाई। साथ ही गांव की महिला प्रधान पूनम, के प्रतिनिधि मुन्नूराम और लेखपाल के साथ संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। गांव में आवास एवं शौचालय से वंचित लाभार्थियों को जल्द आवंटन कर संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री अखिलेश तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें