फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपंचायत वलीदपुर में चरमराई पेयजल आपूर्ति व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। नगर पंचायत वलीदपुर में बिजली विभाग की तरफ से वार्डों में लगे सबमर्सिबल का कनेक्शन काटने से मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे नगर पंचायत की हजारों की आबादी प्रभावित रही। मोटर न चल पाने से मजबूरन लोगों को दूर दराज जगहों पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर होना पड़ा। दूसरी तरफ नगर पंचायत के कर्मचारी कनेक्शन कटने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। बिजली कनेक्शन कटने से वार्डों में पीने का पानी नहीं मिलने के कारण गुस्साए नागरिकों ने नगर पंचायत को 24 घंटे के अंदर पानी आपूर्ति की व्यवस्था नहीं सुधरने पर नगर पंचायत कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बता दे बिजली विभाग द्वारा सोमवार को नगर पंचायत में चेकिंग अभियान चलाकर बिना कनेक्शन के जल रहे 30 स्ट्रीट लाइट के साथ सोलह वार्डों में बिना कनेक्शन के चलने वाले 30 सबमर्सिबल का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। विभाग की इस कार्रवाई से मंगलवार को नगर पंचायत के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति ठप रही। इसके चलते भीरा, उत्तर का पुरा, बड़ी का बाजार, बीचलापुरा, मठिया, पतरईयापुरा, नारापर, भिट्टी और कुत्तूपुर मोहल्ले सहित दर्जनों मोहल्ले में लोग पानी के लिए दूर दराज जगहों पर लगे इंडिया मार्का से पानी भरने को मजबूर हुए। हालांकि पेयजल की समस्या को देखते हुए एक सप्ताह के अंदर बिजली कनेक्शन लेने के आश्वासन पर मंगलवार की दोपहर उत्तर का पुरा और भीरा मोहल्ले में सबमर्सिबल का अस्थाई कनेक्शन बिजली विभाग द्वारा जोड़ दिया गया। लेकिन दूसरे मोहल्ले में कटे सबमर्सिबल के कनेक्शन न जोड़ने से दिन भर हजारों की आबादी पेयजल के लिए हलकान रही।
सोमवार को कनेेक्शन कटने के बाद पेयजल समस्या को जानते हुए भी नगर पंचायत की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था न करने से लोगों में आक्रोश रहा। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से नाराज वार्ड 6 के पंचायत सदस्य देवनाथ यादव और वार्ड क्रमांक 11 के सदस्य जफर अकील का कहना है कि उनके वार्डों में अगर 24 घंटे में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू नहीं की गई तो वो मोहल्ले के लोगों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष समीमा अली का कहना है की नगर पंचायत में लगी स्ट्रीट लाइट और सबमर्सिबल मेरे कार्यकाल के पहले का है। इसलिए उन्हें अवैध कनेक्शन की जानकारी नहीं थी, हालांकि पेयजल समस्या को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से अस्थाई कनेक्शन लेने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही विभाग को नियमानुसार इस्टीमेट बनाकर भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें