फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों से वसूली करने पर दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। वाहनों से अवैध वसूली करने के मामले में दोषी पाए गए दो सिपाहियों को शनिवार की सुबह एसपी ने निलंबित किया। पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई कोतवाली प्रभारी के द्वारा लगाई गई रिपोर्ट पर किया। निलंबित किए गए सिपाहियों में ज्ञान सिंह यादव और प्रेम प्रकाश यादव दोनों मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के बाजार स्थित चौकी पर तैनात थे। आरोप है कि शुक्रवार की रात ड्यूटी के दौरान दोनों कलंडर तिराहे पर थे। इस दौरान वाहनों से वसूली कर रहें थे। इस दौरान दोनों ने रुपया न देने वाले किसी वाहन चालक को पीटा। इस बात की जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी मुहम्मदाबाद गोहना एमपी सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट भेजी। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने बताया कि सिपाहियों ने मारपीट किया था। कोतवाली की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें