बढ़ुआ गोदाम। परदहा ब्लाक के हरपुर गांव की सेक्रेटरी अनुपमा सिंह को डीपीआरओ ने नोटिस जारी किया और नसीरपुर गांव के रोजगार सेवक को निलंबित करने के लिए निर्देश डीसी मनरेगा ने ग्राम सभा की बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। जिले के अफसर नोडल अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा नें आठ और नौ मार्च को परदहा ब्लाक पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया और साथ ही नसीरपुर गांव का निरीक्षण किया था। नोडल अधिकारी ने हरपुर गांव की सेक्रेटरी अनुपमा सिंह को प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्यो और लाभार्थियो के चयन में अनियमिता मिलने पर डीपीआरओ को सेक्रेटरी को निलंबित करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही नसीरपुर गांव के निरीक्षण के दौरान रोजगार सेवक बृजेश कुमार यादव को कार्यो में लापरवाही पाने पर नोडल अफसर डीसी मनरेगा को रोजगार को कार्य से मुक्त करने का निर्देश दिया था। नासेडल अफसर के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में डीपीआर ओ ने 12 मार्च को सेक्रेटरी अनुपमा सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजा है। उधर नसीरपुर गांव के रोजगार के निलंबन करने के लिए ग्राम पंचायत समिति को उप श्रमायुक्त मनरेगा ने ग्राम प्रधान को पत्र भेजा है।आठ मार्च को नोडल अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा ने परदहा ब्लाक पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक समीक्षा बैठक किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के कार्यो की समीक्षा के दौरान हरपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने और अनियमिता मिलने पर सेक्रेटरी अनुपमा सिंह से फोन पर बात की थी। सेक्रेटरी के जवाब से नाराज नोडल अफसर ने अनुपमा सिंह को निलंबित करने का निर्देश दिया था। नौ मार्च को नोडल अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा ने जिलाधिकारी समेत जिले के सभी विभागों के अधिकारी के साथ नसीरपुर गांव के मुुसहर बस्ती में चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के घर जाकर उनका सत्यापन करने के दौरान आवास के लाभार्थियों के जाब कार्ड, मसटर रोल रजिस्टर पर उपस्थिति नहीं चढ़ाया था। इसके अलावा आवास पर लगाए जाने वाले बोर्ड पर नहीं लगाए गए थे।