फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आटो के टक्कर में सवारी महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम (मऊ)। सरायलखंनसी थाना क्षेत्र बढुआ गोदाम बाजार में मंगलवार की सुबह दो सवारी आटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक आटो में सवार महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला सरिता 30 गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र बगही गांव निवास धीरेंद्र राम की पत्नी हैं। सरिता मंगलवार को अपने मायका हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिपरसाद गांव से वापस आटो में बैठकर अपने घर लौट रही थी। अभी वह बढुआगोदाम पहुंची ही थी कि सामने से आ रही आटो से आमने-सामने की टक्कर हो गई, इस दुर्घटना में सरिता गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया। महिला के पति ने आटो चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें