मऊ। जागरुकता के अभाव में लोग कैंसर जैसी घातक बीमारी का शिकार हो रहें हैं। छोटे शहरों में सुविधा न होने से लोगों को इस भयावह बीमारी के बारे में तब पता चलता है। जब वह विकरान रुप अख्तियार कर लेता है। ऐसे में इस तरह का कैंप आम जनता के लिए काफी लाभकारी सिद्घ होगा। रविवार को शारदा नारायण अस्पताल में आयोजित कैंसर जांच शिविर का उद्घाटन के बाद नगर पालिका चेयर मैन तैयब पालकी ने कही।
शिविर में कैंसर पीड़ितों का नि:शुल्क जांच करने के लिए मुंबई के साईं ग्रुप ऑफ हास्पिटल से आए डाक्टरों की टीम ने किया। इस दौरान डाक्टरों ने लोगों को कैंसर के बारे में विस्तार से बताया। कैंसर विशेषज्ञ डा. सुहास आग्रे ने कहा कि विश्व में कुल दो करोड लोग कैसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित है। भारत में कैंसर से मरने वाले व्यक्तियों में 34 प्रतिशत लोग धुम्रपान, तंबाकू के सेवन करने वाले होते है। समय से जानकारी होने पर कैंसर के मरीज ठीक हो सकते है। इस बीमारी की जानकारी तब होती है जब बीमारी अंतिम चरण में पहुंच जाती है। होती है। डा. अमित बी. चक्रवर्ती ने बताया कि पुरूषों में नशा सेवन करने वाले और महिलाओं में ज्यादा गर्भ निरोधक दवाओं के इस्तेमाल से कैंसर होता है। शिविर में 54 मरीजों की जांच की गई। इस मौके पर डा. संजय सिंह, डा. खालिद शेख, एएसपी शिवाजी शुक्ला, डा. सुजीत सिंह, डा. एकिका सिंह, डा. सतीश सिंह, डा. गुलाम, डा. अजीत सिंह, डा.पूजा, एडवोकेट अजीत सिंह, शिवकुमार सिंह, आलोक सिंह, मनीष शर्मा, सुशील राय आदि लोग उपस्थित रहे।