चिरैयाकोट। श्रावस्ती मॉडल योजना के तहत मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के अमीरहा और बस्तीचक गांव में शुक्रवार को पोखरी व रास्ते की पैमाइश कर अवैध अतिक्रमण को हटवाया। राजस्व टीम और स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने सबसे पहले ग्राम अमीरहा में गांव के एक व्यक्ति द्वारा पोखरी गाटा संख्या 271 और 453 पर बनाए गए टीनसेट हटाने की कार्रवाई की। इसके बाद ग्राम बस्तीचक में गाटा संख्या 66 पोखरी पर हुए अतिक्रमण के साथ गाटा संख्या छह और नौ चकमार्ग बनी एक व्यक्ती की मड़ई हटाया गया।