फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरब्रिज का निर्माण शुरू, दर्जनों गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। वाराणसी-भटनी रेल खंड पर स्थित रैकवारे-डीह सरेजा गांव के पास मानव रहित क्रासिंग बंद कर अंडरब्रिज का निर्माण शुरू होने से लोगों में हर्ष व्याप्त है। क्रांसिंग न होने से लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वाराणसी भटनी रेल मार्ग पर मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने अब अंडर ग्राउंड ब्रिज निर्माण शुरू कर दिया है। रैकवारेडीह सरेजा गांव के पास रेलवे की तरफ से लगभग दो करोड़ की लागत से मानव रहित रेलवे क्रासिंग को हटा कर अंडर ग्राउंड ब्रिज बनाया जा रहा है। जिसके लिए रेलवे द्वारा बड़ी क्रेन मशीने सहित अत्याधुनिक उपकरणों के साथ निर्माण शुरू हो गया है। आवागमन को देखते हुए वहां सीमित उचाई के अस्थायी मार्ग बना कर आवागमन जारी रखा जाएगा। ब्रिज बनाने के लिए नौ चौखुटे लंबे चौड़े पिलर बनाए गए हैं। ब्रिज बनने से रैकवारेडीह ,सरेजा, मंसडी,भार पिपरीडीह हासपुर, बबुआपुर सहित दर्जनों गांवों के लगभग 45 हजार आबादी को लाभ पहुचेगा। उधर अंडरब्रिज निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। इस संबंध में क्षेत्र के तेजबहादुर यादव, रामअवध यादव, आनंद सिंह का कहना है कि मानव रहित क्रासिंग की जगह अंडरब्रिज बन जाने से रेल दुर्घटना का खतरा नहीं रहेगा। साथ ही जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें