नगर क्षेत्र के भीटी सदर चौक पर मंगलवार को करणी सेना ने फिल्म पद्मावत के निर्माता संजय लीला का पुतला फूंका। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दिया कि अगर फिल्म जिले में लगती है तो उसे चलने नहीं दिया जाएगा।
करणी सेना के हनु सिंह बागी और डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की मौजूद में सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के युवाओं ने पद्मावत फिल्म के विरोध में नारेबाजी किया। इस दौरान संजय लीला भंसाली के विरोध में प्रदर्शन और नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के पदाधिकारियों ने संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान हनु सिंह ने कहा क्षत्रिय समाज के साथ बहुत गलत हो रहा है। ये कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएग। अगर फिल्म सिनेेमा हाल में लगी तो उसे चलने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान रवि, सुरेश, मनोज, विक्की, शुभम आदि मौजूद रहे।