घोसी। विश्वहिंदू परिषद घोसी के प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने नगर की समस्याओं को लेकर पांच सूत्री मांग पत्र अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार को सौंपा। अधिशासी अधिकारी ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि भीषण ठंड को देखते हुए नगर के सभी वार्डो के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की तत्काल व्यवस्था किया जाए। धार्मिक महत्व के सीता कुंड पोखरे में गिर रहे गंदे पानी को तुरंत रोकने तथा उसको अन्यत्र गिरवाने की व्यवस्था किया जाए। भीरा पोखरे पर हुए अतिक्रमण को हटवाया जाए। उसका सुंदरीकरण किया जाए। नगर में बने खुले नालों को पाटिया लगा कर ढ़का जाय। नगर के सार्वजनिक स्थानों पर मूत्रालय का निर्माण कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में गोविंद मद्धेशिया, अजीत, रजनीश, सुनील सोनकर, संजय कुमार, राजकुमार, सुरेंद्र मोदनवाल, आशीष मोदनवाल, गौरव आदि शामिल रहे।