हलधरपुर/रतनपुरा। थाना क्षेत्र के दतौडा गांव में सोमवार गेहूं की पिसाई करते समय मशीन फटने से छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग घायलों को सामुदायिक केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। जहां घायलों को इलाज किया जा रहा हैं। बताते चले रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में कुछ लोग मोबाइल आटा पीसने की मशीन लगा रखे हैं। जो लोगों के दरवाजे पर पहुंचकर गेहूं की पिसाई करते हैं। इसी क्रम में सोमवार को दतौड़ा गांव में गेहूं पीसते समय ट्रैक्टर पर रखी मशीन अचानक फट गई। इस दौरान मौके पर अलाव ताप रहीं चार महिलाएं और दो पुरुष घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को ग्रामीण सामुदायिक केंद्र ले गए। घायलों मे मराछी देवी और सुशीला देवी की हालत गंभीर होने पर जिला असपताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे घायलों में समपतीया , मुन्ना यादव, अर्चना सुनील कुमार का सामुदायिक केंद्र पर इलाज चल रहा है।