फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हिंदी भवन में शनिवार को हुई। बैठक में नगर पालिका परिषद मऊ एवं नगर पंचायतों में लड़ने वाले योग्य उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि स्थानीय निकाय में इमानदारी से सभी कांग्रेस जन तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाएं मऊ की पहचान निर्माण व विकास रहा है कांग्रेस के अलावा किसने क्या किया इत्यादि चुनाव के प्रमुख मुद्दे हैं। प्रदेश के संगठन मंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राष्ट्र सिंह ने कहा कि करो या मरो चुनाव मानकर कांग्रेसजन नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत का चुनाव लड़े पूरी ताकत चुनाव में झोंक दें । जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने सभी कांग्रेस जनों का स्वागत किया और कहा कि नगर पालिका क्षेत्र एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थानीय नेता टीम बनाकर पैदल यात्रा मोटर साइकिल यात्रा द्वारा घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। प्रतिदिन किसी न किसी वार्ड में अभियान चलेगा जनता परिवर्तन चाहती है। शहर अध्यक्ष खालिद अंसारी ने कहा कि शहर का हर कार्यकर्ता घोषित उम्मीदवार के साथ में चलेंगे कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। बैठक में मुख्य रुप से नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन खातून, पीसीसी सदस्य रविंद्र नाथ त्रिपाठी, अंसारी बालम, उमाशंकर सिंह, वीरेंद्र तिवारी, सुरेश पासी, सुशील चौधरी, नंदकिशोर सिंहा, रवि प्रकाश भोपाल, रामजीत पांडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें