मऊ। सदर अस्प्ताल में शनिवार को निशुल्क एबुलेंस सेवा ने घायल महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के नाम की जानकारी नहीं हो सकी। उसे 108 एबुंलेंस सेवा का चालक दोहरीघाट थाने के खरकौली गांव से लाया था। बताया जाता है महिला विक्षिप्त थी। इसके चलते कोई उस पर ध्यान नहीं देता था। डा.रुपेश राय ने बताया कि घायल होने और उपचार न होने के कारण उसके घाव में कीड़े पड़ गए थे। भर्ती कराने के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। शव को मोचरी में रखकर अस्पताल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया था।