फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग बंधु की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक प्रभारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक में उपस्थित उद्योग बंधुओं ने अपनी समस्याओं को रखा। सुनवाई के बाद डीएम ने समस्या का निस्तारण कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बैठक में उद्योग बंधुओं ने औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर की बदहाल सड़क का मामला रखा। बोले जर्जर सड़क में वाहन फंस जाते हैं। इससे काफी दिक्कतों का सामना करना होता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने खराब सड़क की मरम्मत कराने के लिए धन स्वीकृत न होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही तत्काल धन आवंटित करने का आदेश जारी किया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टी से औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढाने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा। इसके अलावा मिली शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र में मेंटीनेंस चार्ज कम करने के लिए शासन में पत्र लिखने काभी निर्देश दिया। औद्योगिक आस्थान सहादपुरा में सड़क की मरम्मत कराने के लिए 17 लाख का आगणन भेजा गया है। प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा गाजीपुर तिराहे पर शाम पांच बजे से सात बजे तक पुलिस गस्त सक्रिय करने के निर्देश दिए गए।इस मौके पर उद्योग महाप्रबन्धक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, प्रधानाचार्य आईटीआई सहित काफी संख्या में उद्यमी और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें