सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र मोलनाचक गांव निवासी महिला की सर्प दंश के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मृत महिला तीन बच्चों की मां थी।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मोलनाचक गांव निवासी पूनम 28 वर्ष पत्नी राजू राम शुक्रवार की शाम खाना बना रही थी। इस दौरान वह मकान में रखी लकड़ी लेने गई। तभी लकड़ी के बीच छिपे सांप ने उसे डंस लिया। सर्प दंश की शिकार महिला को परिवार के लोग उपचार के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । महिला के मौत की सूचना मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया। मृतका की बड़ी पुत्री स्वीटी सात वर्ष की, पुत्र भोला पांच वर्ष का तथा मोनू दो वर्ष का है।