फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र का पिलर उखाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। कोपागंज थाना क्षेत्र के काछी कला गांव में विद्युत उपकेंद्र के लिए आरक्षित की गई भूमि की पैमाइश के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने सीमांकन कर पिलर गड़वाया था। शरारती तत्वों ने 24 घंटों में इनमें से तीन पिलर उखाड़ दिए।गांव वालों की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

क्षेत्र के काछीकला में 33/11 विद्युत केंद्र के निर्माण के लिए भूमि आवंटित है। यह उपकेंद्र पिछली प्रदेश सरकार ने स्वीकृत किया था। इसके लिए चार करोड़ पच्चीस लाख रुपय स्वीकृत किए गए थे।लेकिन निर्माण शुरू नहीं किया गया। इस प्रकरण को सांसद हरिनारायण राजभर ने गंभीरता से लिया था और जिलाधिकारी से उपकेंद्र निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी की पहल पर शुक्रवार को एसडीएम सदर डा. राकेश कुमार ने नायब तहसीलदार शशि भूषण पाठक , सीओ घोसी अरशद जमाल सिद्दिकी ,थानाध्यक्ष कमलेश पाठक और बिजली विभाग के विद्युत सबस्टेशन की जमीन की पैमाईश कराया। पैमाईश के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने आरक्षित भूमि का सीमांकन कराकर चारो कोनों पर पिलर लगवाया गया। शुक्रवार की रात में ही कुछ शरारती तत्वों ने एक पिलर को उखाड़ दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही गांव वालों को हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे जेई ने इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी सदर और कोपागंज थानाध्यक्ष को दिया। अधिकारियों के निर्देश पर जेई ने उस स्थान पर क्षतिग्रस्त पिलर गड़वाया। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस वावत सीओ घोसी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जेई ने पुन: उसी स्थान पर पिलर गड़वाया है। शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस घटना पर भाजपा के जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी, गांव के प्रधान प्रमोद राय, अधिवक्ता शिवनारायण राय, आनंद राय और संतोष राय ने आक्रोश जताया है। इन लोगों का कहना है कि यदि पहला पिलर उखाड़े जाने की सूचना देने के बाद पुलिस सक्रिय हुई तो अन्य दो पिलरों को शरारती तत्व नहीं तोड़ पाते लेकिन पुलिस की निष्कियता से दो और पिलर क्षतिग्रस्त कर दिए गए। इन लोगों का कहना है कि जांच कर पिलर तोड़ने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रभावी की जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की अनुमति लेकर उपकेंद्र के लिए आरक्षित भूमि की चहारदीवारी का निर्माण कराकर इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। डा. राजेश कुमार , एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें