फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों ने धरना देकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। रानीपुर ब्लाक के एक गांव में ग्राम प्रधान और सचिव के बीच हुए विवाद के बाद ग्राम सचिव की पिटाई से नाराज मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के सभी ग्राम पंचायत सचिवों ने ब्लाक परिसर में धरना देकर आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सचिवों ने ब्लाक सभागार और अन्य कार्यालयों में तालाबंदी कर विरोध जताया। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिवों ने कहा कि गांवों में होने वाले विकास कार्यों और योजनाओं में ग्राम प्रधान मनमाने तरीके से हम लोगो पर दबाव बनाते हैं। आवास, शौचालय, पेंशन आदि के चयन में नाजायज तरीकों से दबाव दिया जाता है जिसके कारण आए दिन विवाद होता है सभी सचिवों ने एक स्वर से ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्यवाई की मांग किया। धरना में प्रमुख रूप से राजेंद्र यादव, रविंद्र यादव, विकेंद्र यादव, गिरीश सिंह, धनंजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें