फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिका एसोसिएशन के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना गुरुवार को भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचन राय ने बताया कि दस अक्तूबर को मांगों को लेकर वो लोग लखनऊ में धरना देंगे। इसकी सूचना मिल चुकी है। जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि शासन प्रशासन की तरफ से मांगों पर अभी तक कोई विचार नहीं किया जा सका है। विधानसभा घेराव का अब समय आ गया है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार और जिला प्रशासन के विरुद्घ नारेबाजी की। धरने में सभी ब्लाकों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ सहायिका उपस्थित रही। धरने में मुख्य रूप से गीतांजलि मौर्या, संतोषी, निर्मला, विभा सिंह, हेमा, नंदनी राय, गूंजन पांडेय आदि शामिल रहे।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें