फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति समिति की बैठकें

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर/ कोपागंज। आगामी त्योहारों केे मद्देनजर मंगलवार को शांति समिति की बैठकें हुई। बैठक में त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान किया गया। इसमें सदस्यों ने अपने सुझाव और शिकायतें भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना परिसर में मोहर्रम, दुर्गा पूजा तथा दशहरा के प्रमुख त्योहार को लेकर शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने नगर की साफ-सफाई के अलावा पूरे त्योहार के दौरान भरपूर बिजली आपूर्ति के साथ ही छुट्टा जानवरों पर रोक लगाने तथा नगर के साफ सफाई का सुझाव दिया। उपजिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि इस प्रमुख त्योहार पर प्रशासन की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी। उन्होंने साफ सफाई के अलावा त्योहार में भरपूर बिजली दिलाने का भरोसा दिया। वहीं क्षेत्राधिकारी घोसी अरशद जमाल सिदक्की ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे का होता है। उन्होंने सभी को भरोसा दिया कि पूरी निर्भीकता व खुशनुमा माहौल में त्योहार का आनन्द लें। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना की तत्काल सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी के मोबाइल पर दें। सदस्य डॉ वीरेंद्र ने नगर में जगह जगह सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा बॉक्स रखने के अलावा नगर में लगी लाईटो के खराब होने का मुद्दा उठाया।वहीं रामलीला कमेटी के हरिशंकर जायसवाल व अन्य ने त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व ड्यूटी का मुद्दा उठाया । शक्ति दुर्गा पूजा के उमाकांत त्रिपाठी ने नंगे तार को ऊंचा करने के लिए पोल गाड़ने का सुझाव दिया । नगर पंचायत के ईओ जयप्रकाश यादव ने त्योहार के दिन मुकम्मल सफाई का विश्वास दिलाया। इस मौके पर कोतवाल कमलेश तिवारी, मास्टर नेसार मेहंदी, बदरे आलम, राम प्रसाद यादव, रामानन्द, अंजनी आदि मौजूद थे।इसी प्रकार से रानीपुर थाना परिसर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष राममूरत यादव की अध्यक्षता हुई। क्षेत्र के उपस्थित ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिकों, रामलीला कमेटी के लोगों ने आगामी दशहरा व मुहर्रम का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें