पिपरीडीह। परदहां ब्लाक क्षेत्र के तीन गांवों में एक हफ़्ते से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इससे जहां लोगों को गर्मी और उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। वहीं सिंचाई के अभाव में धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। परेशान ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराया बावजूद फुंके ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका है।
परदहां ब्लाक क्षेत्र के रैकवारेडीह, सिहांव तथा ओन्हाइच गांव.में 63 केबीए का ट्रांसफार्मर एक हफ्ते से जला पड़ा है। एक हफ्ते से ट्रांसफार्मर फुंका पड़े होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। विभागीय लापरवाही की स्थिति यह है कि काफी समय बीतने के बाद भी फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका है। बिजली गुल रहने से आधा दर्जन निजी नलकूप शो पीस बनकर रह गए हैं। सिंचाई के अभाव में धान की फसल सूख रही है। इस संबंध में क्षेत्र के सुबाष, भानू सिंह, ,मुकेश, रहमान अहमद, मंटू सिंह का कहना है कि लगातार एक हफ्ता बिजली गुल रहने से दिन रात बिताना मुश्किल हो रहा है। सिंचाई के अभाव में धान की फसल नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है।अधिकारियों के उदासीनता का का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अविलंब बहाल नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।इस बाबत एसडीओ नंदलाल का कहना है कि प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।