फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने की एसएसओ को पीटा, तीसरे दिन नहीं दर्ज हो सका एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बोझीबाजार। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मांदी सिपाह स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को पहुंचे मनबढ़ों ने एसएसओ (सब स्टेशन आपरेटर) की पिटाई करने के बाद मोबाइल और नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहा है। इस दौरान थानाध्यक्ष उसे चौकी प्रभारी के पास भेजा। चौकी प्रभारी ने जांच के नाम पर रिपोर्ट दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के चंद्रापार गांव निव ासी बलवंत सिंह पुत्र रणजीत सिंह मांदीसिपाह विद्युत सब स्टेशन पर एसएसओ के पद पर तैनात हैं। रोज की भांति वह बुधवार की रात विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी पर तैनात थे। एसएसओ ने तहरीर में बताया कि इस दौरान गुरुवार की रात 10:30 बजे के करीब छह की संख्या में लोग उपकेंद्र पहुंचे। अज्ञात अराजकतत्व बिना किसी बात के कंट्रोल रूम का दरवाजा तोड़ने लगे। विरोध करने और कारण पूछने पर मनबढ़ उसे गाली देने लगे। साथ ही एसएसओ की पिटाई कर दिए। इस दौरान मनबढ़ों ने मेज पर रखे सरकारी कागजात को फाड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह पुलिस को फोन लगाया तो मनबढ़ों ने उसकी मोबाइल के साथ जेब से चार हजार रुपये नगदी छीनकर फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने दूसरे की मोबाइल से 100 डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम से अवगत होने के बाद एसएसओ से पूछताछ कर ढ़ाढ़स बंधाने की रस्म अदायगी की। इस संबंध में सीओ घोसी अरशद जमाल सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। अगर घटना हुई है तो दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें