फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खड़ा करने को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली के बोझी बाजार में शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे दो पक्षों में खड़ी बाइक को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट हो गई। इस मामले में घोसी पुलिस ने आरोपी युवक बेलभद्रपुर गांव निवासी अशोक यादव पुत्र विद्युत प्रकाश यादव का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। बताया जाता है कि कोपागंज थाना क्षेत्र के लिलारी भरौली गांव निवासी संजीत व अजीत राजभर पुत्रगण जीतेंद्र राजभर बोझी क्षेत्र के रामपुर खजुरही गांव में अपने ननिहाल में रहते हैं। बीती रात साढ़े नौ बजे के करीब बोझी बाजार में उत्तरी छोर पर बाइक खड़ी कर थे इसी दौरान उसकी अशोक से कहासुनी हो गई। इसमें दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक आरोपी अशोक को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें