फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने फीता काटकर किया अंत्योदय मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह के अवसर पर गुरुवार को घोसी ब्लाक परिसर में तीन दिवसीय अंत्योदय मेले और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने फीता काटकर किया। साथ ही उपस्थित लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त भारत, के साथ नए भारत आदि को लेकर शपथ दिलाया।
विज्ञापन

मेले के शुभारंभ के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण करने के साथ जानकारी लिया। सबसे अधिक भीड़ आयुर्वेद, यूनानी विभाग के स्टाल पर रही। वहीं सभागार में लगे स्टालों के साथ वन, कृषि, पशुपालन, बाल विकास आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य, समेकित जल संरक्षण, समाज कल्याण आदि विभागों के स्टालों पर भीड़ बहुत कम रही। मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज देश के लिए समर्पित था। आप के विचार व्यापक रूप से जनहित से जुड़े थे। इसीलिए आज आप के विचार व्यापक रूप से अपनाए जा रहे हैं। आप के द्वारा दिया गया एकात्म मानववाद एक अनमोल धरोहर है। यह हमें देश की एकता अखंडता को एक रखने का संदेश देती है। अंत्योदय का आशय समाज के सबसे निचले पायदान पर रहने वाले व्यक्ति की उन्नित करना है। यह उनको विकास के साथ सम्मान देता है। सबसे अपील किया कि आप सब अपने घरों में जरूर शौचालय बना कर अपने गांव, शहर को शौच मुक्त करें। जनपद को शौच मुक्त बनाए।मेले में सैकड़ों लोगों ने परिसर में लगे विभिन्न विभाग के स्टालों का अवलोकन कर जानकारी लेने के साथ आनंद लिया। इस अवसर पर डीडीओ विजय शंकर राय, जिलासूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह, संजय कुमार, राजन सिंह, डॉ. एस एन आर्या, परितोष पांडेय, बीडीओ मनोज वर्मा, डॉ. मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें