फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों और मंदिरों पर लगेगा श्रद्धालुओं का रेला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सावन माह के चौथे सोमवार को शिवालयों और मंदिरों में शिवभक्तों का रेला लगेगा। गंगा जल लाने के लिए रविवार को ही जिले के विभिन्न इलाकों से कांवरियों का जत्था गाजीपुर के लिए रवाना हुआ। जो वहां से गंगा जल भर कर सोमवार को पैदल ही लौटेंगे और शिवमंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। शिवालयों और मंदिरों को सजाने संवारने का कार्य पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

वैसे तो सावन में प्रत्येक दिन भगवान शंकर की पूजा की जाती है, लेकिन सावन के सोमवार का विशेष महत्व है। रविवार को भी मंदिरों में काफी गहमागहमी रही। भीड़ को देखते हुए प्रसिद्घ मंदिरों में सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई थी। नगर में खास तौर से पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतला माता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर,बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी मंदिरों पर कांवरियों व शिवभक्तों ने विधि विधान से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। तड़के से ही भजन कीर्तन शुरू हो गया था, जो सावन के चौथे सोमवार के मौके पर पूरे दिन जारी रहेगा। नगर के विभिन्न मुहल्लों से कांवरिए नगर के शीतला माता मंदिर पर एकत्र हुए। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद नाचते गाते मुख्य मार्ग होते हुए गाजीपुर तिराहा पहुंचे। वहां से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। जो सोमवार को गंगा जल लेकर तड़के लौटेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें