फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख के बकाएदार को भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील प्रशासन जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर बकाया राजस्व वसूली के लिए तहसील के 10 बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह के साथ राजस्व टीम ने नन्दौर पहुंचकर तहसील के 10 बड़े बकायेदार की सूची में दूसरे नंबर के बकाएदार राइस मिल मालिक दुर्गेश मल्ल को हिरासत में ले लिया। बकाएदार को एसडीएम ने 14 दिन के लिए जिला जेल भेज दिया।
नायब तहसीलदार के अनुसार बकाएदार मिल मालिक दुर्गेश मल्ल निवासी नन्दौर पर 20 लाख का बकाया है। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी राजस्व जमा नहीं किया गया। राजस्व वसूली के लिए जिलाधिकारी अरुण कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन को राजस्व वसूली के निर्देश दिये। इसके बाद तहसील प्रशासन ने अपनी कवायद तेज कर दी है। नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह का कहना है कि बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। बताया कि बकायेदारों की सूची तैयार कर वसूली का निर्देश अमीनों को दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें