फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा लाल निशान से 20 सेमी ऊपर

Wed, 03 Aug 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
कटान को रोकने के लिए रखी पत्‍थरों से भ्‍ारीं बोरियां। - फोटो : मऊ
विज्ञापन
घाघरा का जलस्तर स्थिर रहने के बाद भी कटान जारी रहने से कस्बेवासियों तथा तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कने बढ़ती जा रही हैं। नदी अभी खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर बह रही है। मुक्तिधाम पर स्थित शमशान घाट तथा खाकी बाबा की कुटी के पास कटान जारी रहने से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


 कटान जारी रहने के चलते दोहरीघाट का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। घाघरा के जलस्तर स्थिर रहने के बाद नदी दोहरीघाट तथा मधुबन के देवारा में  कहर बरपाने का क्रम जारी है। नदी के रुख से कटान पीड़ितों में भय है। दोहरीघाट में घाघरा खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर बह रही है।  गौरी शंकर घाट पर  घाघरा का जल स्तर बुधवार को 70.10 मीटर रहा।

मंगलवार को जल स्तर 70.10 मीटर  रहा। मुक्तिधाम के पास श्मशासन घाट के पास, खाकी बाबा कुटी के पास कटान जारी रहने से नगर की एतिहासिक धरोहरे मुक्तिधाम, दुर्गा मंदिर, शाही मस्जिद, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, हनुमान मंदिर, डीह बाबा का मंदिर आदि जहां खतरे में है। वहीं घाघरा के तटवर्ती इलाकों के मैदानों में पानी घुस जाने से हजारों एकड़ फसल जलमग्न होने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें