फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस- जीप की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत

Sun, 11 Dec 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
घोसी कोतवाली अंतर्गत मझवारा पुलिस चौकी के समीप रविवार की सुबह लगभग दस बजे बस और जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें जीप चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई जब कि दस से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ लोगों को मामूली चोट आई जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया। घटना स्थल पर सुबह लोगों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह दस बजे मधुबन से मऊ की तरफ जा रही सवारियों से भरी एक जीप घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा पुलिस चौकी के समीप पहुंची थी कि सामने से आ रही एक सवारी बस से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। इस दौरान जीप के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाजार के समीप हुई इस घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को निकालने लगे। दुर्घटना में जीप चालक रामानन्द यादव ( नन्दू) पुत्र रामगुप्त निवासी चक्काबोझ एवं घायल सोनू साहनी पुत्र नरेश साहनी  निवासी मेहदियाकुंड, सुभाष चन्द गुप्ता निवासी मधुबन, रामानन्द पुत्र श्यामदेव निवासी मझवारा, ओमप्रकाश  सोनू पुत्र उमाशंकर निवासी कोइल थाना करमी चित्रकुट, सलीम अंसारी  पुत्र हब्दुल वहीद निवासी फतहपुर तालरतोय, कुरैसा खातून पत्नी रईस निवासी  फतहपुर तालरतोय, बरफुद्दीन पुत्र ईसा निवासी मझवारा सहित दस से अधिक लोग घायल हो गए। अन्य लोगों को मामूली रूप से चोट आई जिनका स्थानीय इलाज कराया गया जब कि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जीप चालक रामानन्द यादव एवं घायल सोनू साहनी की मौत हो गई। अन्य घायलों का भी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। घटना की खबर सुनकर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। उनका रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें