फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़कुल सुल्तान में विकास कार्यो का किया भौतिक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। मधुबन तहसील के फतहपुर मंडाव ब्लाक के भेड़कुल सुल्तानपुर में जिले से एक जांच टीम गांव पहुंची। जहां टीम के सदस्यों द्वारा गांव में हुए विकास कार्यो की जांच पड़ताल की, इस दौरान टीम को गांव में हुए विकास कार्य की जांच कर रिपोर्ट बनाकर अपने साथ लेते गई। विकास कार्यो में हुए अनियमितता की शिकायत पर टीम जांच के लिए पहुंची हुई थी। गुरुवार की सुबह 11 बजे जिला पंचायत राज अधिकारी शीतला सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम भेड़कुल सुल्तानपुर गांव पहुंची। जहां टीम ने ग्राम पंचायत मे राज्यवित्त, चौदहवाँ वित्त, मनरेगा से कराए गए कार्यो और आवास निर्माण में की जानकारी लेते हुए खुद मौके पर पहुंचकर कार्यो का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान टीम को विकास कार्यो की बारिकी से जांच कर इसकी रिपोर्ट तैयार किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी रामचंद्र यादव, ग्राम प्रधान सूर्यभान यादव, दुर्गेश यादव, बृजेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें