फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दूसरे दिन 27 प्रतिशत आए परीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दूसरे दिन नगर सहित जिले के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के बहिष्कार का असर दिखा। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की संख्या कम होने के चलते मूल्यांकन पर असर पड़ा। 2090 परीक्षकों के सापेक्ष 565 परीक्षक आए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती ने नगर के मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षकों को दिशा-निर्देश दिया। उधर हड़ताली शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सभी मूल्यांकन केंद्रों के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। 2090 परीक्षकों के सापेक्ष 565 परीक्षक आए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की तरफ से 5.83 लाख उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 2090 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। अभी तक लगभग 90 से 92 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाएं आ पाई हैं। इसके लिए नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज, एएल नोमानी इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज तथा शहीद इंटर कालेज मधुबन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन के दूसरे दिन माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट का हड़ताल जारी रहने से काफी संख्या में शिक्षक नदारद रहे। दोपहर तक शिक्षकों का हड़ताल रहा।
अपराह्न बाद मूल्यांकन कार्य शुरू हो सका। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती ने नगर के तीन मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान त्रुटियां मिलने पर परीक्षकों को दिशा निर्देश दिया। मूल्यांकन कार्य के दूसरे दिन मुस्लिम इंटर कालेज 1.42 लाख उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 450 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मूल्यांकन के लिए 177 परीक्षक आए। प्रधानाचार्य इश्तेयाक अहमद ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शुरू करा दिया गया है। शहीद इंटर कालेज मधुबन 1.63 लाख उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 611 परीक्षकों को लगाया गया है। लेकिन 250 शिक्षक ही ड्यूटी पर आए। दो हजार उत्तरपुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन हो सका। प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया है। समय के अंदर मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। एएल नोमानी इंटर कालेज में 1.66 लाख उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 703 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मात्र 91 परीक्षक ही ड्यूटी पर आए। प्रधानाचार्य उस्मान अली ने बताया कि 91 परीक्षक ही ड्यूटी पर आए। मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया है। उधर हड़ताली शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सभी मूल्यांकन केंद्रों के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें