पढ़े भारत बढ़े भारत योजना के अंतर्गत प्रिंट समृद्ध वातावरण, लाइब्रेरी प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला नगर संसाधन केंद्र पर हुई। कार्यशाला का शुभारंभ जिला समन्वयक प्रशिक्षण गजेेंद्र सिंह ने किया।
कार्यशाला में जिले के प्रत्येक ब्लाक संसाधन केंद्र से चार प्राथमिक स्तर के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया इसके पश्चात ब्लाक स्तर पर प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में एक अध्यापक का तीन दिवसीय ब्लाक स्तर पर संपन्न होगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण गजेेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद के प्रत्येक विद्यालय में कक्षा एक, कक्षा दो में अध्ययनरत बच्चों को लेखन सामग्री के लिए 35रुपये प्रति छात्र की दर से बजट दिया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति तीन-तीन कापियां हिंदी, अंग्रेजी, गणित, स्लेट तथा चाक आदि का क्रय विद्यालय प्रबंध समिति करेगी। योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक में उच्च नामांकन वाले एक-एक विद्यालय को नौ हजार रुपये की दर से 10 विद्यालयों को बजट दिया जाएगा। स्कूलों के अकादमिक प्रदर्शन के आधार पर 10 बच्चों का चयन किया जाएगा। जिन्हें शहरी क्षेत्रों के निजी व अर्ध सरकारी क्रियाशील विद्यालयों के साथ जोड़ा जाएगा। कार्यशाला को मास्टर ट्रेनर राधेश्याम पांडेय, संजय कुमार तथा जीवन प्रकाश ने संबोधित किया।