मऊ। वाणिज्य कर विभाग की तरफ से मंगलवार को 72 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान सर्वाधिक टैक्स जमा के लिए जेपी हीरो मोटर्स के प्रोपराइटर शैलेंद्र मिश्रा को, उत्कृष्ट सेवा देने के लिए सीटीओ सौरव सिंह, उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कर्मचारियों में राजेश सिंह, नोमान अहमद, पद्मा, जय नारायण और सफाई कर्मचारी सलीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर राम अनुज मिश्रा ने कहा कि जीएसटी से व्यापारियों को डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जीएसटी का नारा है, कर भरिए और निडर रहिए। टैक्स देने वाले व्यापारियों के संग कोई भी समस्या आने पर विभाग उनके साथ है, असिस्टेंट कमिश्नर प्रभारी आशीष मिश्रा ने कहा कि व्यापारी हमारे लिए अभिन्न अंग है, बोले व्यापारियों की समस्या का निवारण करने में जो भी अपेक्षित सहयोग होगा विभाग करेंगा। कार्यक्रम को संदीप जायसवाल, वाणिज्य कर अधिकारी सौरव सिंह आदि ने संबोधित किया। टैक्स बार के अध्यक्ष शब्बीर अहमद ने कहाकि संग्रह की व्यवस्था में व्यापारियों का बहुत बड़ा योगदान है, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में अमरेश कुमार सिंह, शिवाजी सिंह, अतुल सिंह, प्रयाग नारायण वर्मा, नीरज मिश्रा, मनीष सिंह, अरुण सिंह, संदीप अग्रवाल, सुभाष यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।