घोसी के यहिया मार्केट के पास रविवार को घोसी संघर्ष समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कहा कि संगठन ने निर्णय लिया है कि 26 जनवरी को सैनिक, फौजियों तथा सीमा पर शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। कहा कि संघर्ष समिति का इस कार्यक्रम के पीछे उन शहीद परिवारों की सुधि लेने के साथ उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किए गए गए कार्यों को प्रोत्साहित करना है। क्यो कि आज हम सभी उनके अतुलनीय बलिदान, त्याग के कारण सुरक्षित है। बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि 30 जनवरी को आमन परिवर्तन के कार्य में तेजी लाने एवं दोहरीघाट से सहजना गोरखपुर तक रेल लाइन बिछाने के लिए एवं ट्रेनों का संचालन नए सत्र में चालू करने के लिए घोसी रेलवे स्टेशन पर घोसी संघर्ष समिति घोसी के तरफ से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में संरक्षक अब्दुल मन्नान खान, जियाउद्दीन खान, शेख हेशामुद्दीन, नौशाद खान, जियाउद्दीन खान, राजेश सिंह, सरफराज खान, खुर्शीद खान, अरविंद मौर्य, बदरुइस्लाम, सलमान घोसवी, सुदर्शन कुमार, राशिद खान आदि मौजूद रहे।