फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित चेयरमैन का किया गया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। नगर के बाजार स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार के दिन विद्यालय परिवार की ओर प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में जिला सहकारी बैंक के नव निर्वाचित चेयरमैन रामअवध सिंह का स्वागत समारोह शनिवार को पूर्वक किया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और वंदेमातरम राष्ट्र गीत से किया गया। उसके बाद लोगों ने जिला सहकारी बैंक के नव निर्वाचित चेयरमैन का रामअवध सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर रामअवध ने कहा कि जो भी कार्य किया जाए वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से किया जाना चाहिए। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सदस्य जिला पंचायत सुल्लतानीपुर विक्रांत सिंह रिशु, राम अवतार जायसवाल, पारस यादव, प्रभुनाथ यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार सिंह, दिनेश चंद जायसवाल, अश्वनी सिंह, जयवर्धन सिंह, विनय सिंह, शाह फहद अजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें