फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं को कराया गया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहां ब्लाक क्षेत्र के पिपरीडीह स्थित रामअवध सिंह शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के चौथे दिन महाविद्यालय में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें योग करो निरोग रहो के तहत छात्र-छात्राओं को योग से होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला गया। कालेज के प्राचार्य डॉ. रविकांत तिवारी तथा प्रबंधक अजीत सिंह ने योग शिक्षकों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्काउट गाइड शिविरार्थियों को जिला मुख्यालय से आए ट्रेनिंग काउंसलर अवनीश पांडेय, मुहम्मद इस्माइल ने समस्त छात्र-छात्राओं को योग से होने वाले लाभ बताए। कहा कि पर्यावरण प्रदूषण बढ़ने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। योग शिविर में छात्र छात्राओं को कपालभांति, सूर्य नमस्कार, सिंहासन, ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, वज्रासन, नौकासन, पद्मासन, सुखासन आदि योगासन कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से मानव कमल बनवाकर उनमें सहयोग की भावना को विकसित किया। शिविर में विद्यार्थियों ने स्वस्थ रहने के लिए बीपी सिक्स के विभिन्न व्यायामों के तरीके सीखे। विद्यार्थियों को कंपास द्वारा दिशाओं का ज्ञान, सरस्वती वंदना, रामधुन, नामधुन, गुरु वंदना आदि का अभ्यास कराया गया।
इस मौके पर प्रबंधक अजीत सिंह ने कहा कि योग प्रशिक्षण से प्रतिभागियों में छिपी हुई क्षमता का विकास होता है। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.रविकांत तिवारी, आलोक सिंह, गिरीश सिंह, दिलीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें