फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेनफीड स्कूल श्रेष्ठता समारोह में सनबीम स्कूल को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। नगर के अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए एक और पुरस्कार अपने नाम किया। रविवार को आगरा में ब्रेनफीड द्वारा छठवीं राष्ट्रीय ब्रेनफीड स्कूल श्रेष्ठता समारोह में सनबीम स्कूल मऊ के शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

गत रविवार को आगरा में आयोजित इस सम्मेलन में गौर इंटरनेशनल के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष द्वारा सनबीम स्कूल मऊ को ‘बेस्ट सीबीएसई स्कूल’ ‘एक्सलेंस इन इनोवेटिव प्रैक्टिसेस’, ‘एक्सलेंस इन सेफ्टी एंड सेक्योरिटी पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सनबीम स्कूल ने ‘बेस्ट इमरजेंट स्कूल’ अवार्ड भी अपने नाम किया। ब्रेनफीड के सीएमडी, केवी ब्राह्मीन एवं सीनियर डिवीजनल सेक्रेट्री आरपीएफ मोहम्मद सिरान जेब खान द्वारा पुरस्कार दिया गया। स्कूल के द्वारा शिक्षा को आधुनिक समाज के हिसाब से नए तरीकों से बच्चों को रूचिकर बनाने के लिये स्कूल की प्रशंसा की गई। उन्होंने बताया कि एक सर्वे के माध्यम से स्कूलों का चयन हुआ है। देश के 500 अच्छे स्कूलों में सनबीम स्कूल मऊ का भी नाम लिया तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सनबीम स्कूल को इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक राकेश गर्ग ने कहा हम शिक्षा के क्षेत्र में मऊ शहर को बहुत आगे ले जाना चाहते हैं। हमारी पूरी कोशिश होती है कि हम बच्चों को बेहतर शिक्षा और हर तरह की सुविधा दें। उनके व्यक्तित्व का विकास हो। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम तिवारी ने कहा कि यह अवार्ड्स बेशक हमारा मनोबल बढ़ाते हैं, लेकिन हम अवार्ड्स के लिए नहीं बल्कि मऊ जैसे छोटे शहर में भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने व उन्हें इस शहर से बाहर की दुनिया में खुद को पूरे विश्वास के साथ खड़े हो सकने के योग्य बनाने के उद्देश्य से काम करते हैं। साथ ही उन्होंने इस अॅवार्ड के लिए ब्रेनफीड का शुक्रिया अदा किया। इसका श्रेय विद्यालय प्रबंधक, अभिभावकों, छात्रों तथा अध्यापकों को दिया। इस अवसर पर स्कूल के निर्देशक विजय अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें