घोसी। स्थानीय तहसील क्षेत्र में ई पास मशीन से वितरण में पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के अंगूठे की पहचान न होने लाभार्थी खाद्यान्न पाने से वंचित हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है।
खाद्य विभाग की तरफ से घोसी, अमिला, दोहरीघाट नगर पंचायतों में ई पास मशीन से खाद्यान्न का वितरण किया जाना है। शासन की तरफ से ईपास मशीन से अंगूठा न मिलने की स्थिति में प्रक्रिया पूरी कर लाभार्थी को खाद्यान्न वितरित करने के लिए फरमान जारी किया गया है। लेकिन कोटेदारों की मनमानी से राशनकार्डधारकों को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने आरोप लगाया कि ई पास मशीन के द्वारा आधार वेलिडेशन न होने तथा अन्य कारणों से कोटेदार खाद्यान्न नहीं देरहे हैं।इसके चलते 50प्रतिशत पात्र लाभार्थी खाद्यान्न पाने से वंचित हो जारहे हैं। उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर का कहना है कि गंभीर मामला है। शासनादेेश के अनुरुप काम न करने वाले कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।