हिंदु युवा वाहिनी की बैठक रविवार को कोपागंज कार्यालय पर जिला संयोजक अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिला संयोजक ने कहा कि जिले में धर्मांतरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इस तरह की शिकायत होने पर हियुवा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी प्रशासन को दें, जिससे ऐसे लोगों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जा सके। वहीं राजीव मौर्या ने कहा कि राम मंदिर का विरोध करने वालों का सीधा बहिष्कार होना चाहिए क्योंकि जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। जितेन्द्र गुप्ता ने कहा कि ये समय हिंदुत्व की मजबूती का है, इसलिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय हों और संगठन के निर्देशानुसार कार्य करें। बैठक में श्रवण विश्वकर्मा, मनोज कुमार, जितेंद्र गुप्ता, राजू मौर्या, शशिकांत, मनीष पांडेय, प्रवीण बरनवाल आदि मौजूद रहे।