फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब स्वेच्छाग्रही को महिला ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव ब्लाक के बहरामपुर गांव में स्वच्छता अभियान के तहत एक स्वेच्छाग्रही को खुले में शौच के लिए गई एक महिला ने चप्पल लेकर दौड़ा लिया। महिला का रौद्र रूप देखकर स्वेच्छाग्रही भाग खड़ी हुई और उसने इस बात की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। हुआ यूं कि गांव में मार्निंग फालोअप कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान एक महिला स्वेच्छाग्रही गांव की सडक पर निगरानी कर रही थी। उसे सड़क के किनारे खुले में बैठी एक महिला को देखकर टार्च जलाया। टार्च जलते ही सड़क पर बैठी महिला उग्र हो गई। उसने गाली बकते हुए स्वेच्छाग्रही को दौड़ा लिया। महिला ने कहा कि भाग जाओ अब से गांव में कभी न दिखना वरना तुम्हारा सिर फोड़ दूूंगी। महिला का तेवर देखकर स्वेच्छाग्रही सन्न रह गई। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान को जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें