फोटो 18 टीईटी परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने गुरुवार को जोनल, नोडल मजिस्ट्रेटों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली। बैठक में अनुपस्थित जोनल, नोडल अधिकारियों को स्पष्टीकरण मांगा। चेताया कि यदि परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई तय समझें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा से एक दिन पहले सभी तैयारियों की समीक्षा कर लें जिससे कि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि परीक्षा प्रारंभ होने के परीक्षा की समाप्ति तक बिजली की समस्या पैदा न हो। जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती ने उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा की महत्वपूर्ण बिंदुओ को ध्यान में रखने तथा नकल विहिन परीक्षा कराने के लिए कहा। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के बाहर ही कोई व्यक्ति खड़ा होगा। सभी परीक्षा केंद्र पर दो मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा में होने वाली समस्या के निस्तारण के लिए कंट्रोल नंबर 0547-2220149 स्थापित किया गया है। जिसपर किसी भी प्रकार की परीक्षा से संबंधित समस्या को बता सकते हैं।
बताया कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा के निर्धारित समय से 10 मिनट के विलंब से पहुंचता है तो परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया जाएगा। परीक्षा में परीक्षार्थी द्वारा अपने अंक पत्र की मूल प्रति या नेट से निकाली गई अंक पत्र की विद्यालय से सत्यापन कराकर ही परीक्षा केंद्र पर जाएंगे अन्यथा उनको परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, कोषाधिकारी, बंदोवस्त अधिकारी चकबंदी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्रा सहित सभी कालेजों के प्रधानाचार्य, प्राचार्य उपस्थित रहे।