नगर के बलिया मोड़ स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने मंगलवार को छोटी दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान दीपों और आतिशबाजी से पूरा स्टेडियम जगमगा उठा। वहीं खिलाड़ियों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामना भी दी।
स्टेडियम में जिला क्रीडाधिकारी अतुल सिन्हा ने दीप प्रज्वलित करते दीपों कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पूरे स्टेडियम में विभिन्न ग्राउंड हाकी, बास्केटबाल, क्रिकेट, बालीवाल, फुटबाल आदि पर खिलाड़ियों ने दीप जलाना प्रारंभ किया।देखते ही देखते पूरा स्टेडियम दीपों से जगमगा उठा। वहीं खिलाड़ियों ने जमकर आतिशबाजी किया। इस दौरान मानों धरती पर देवता का आगमन सरीखा नजारा हो गया।