कस्बा के किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को पूर्वांचल सहोदया सीबीएससी बोर्ड के अंतर्गत डिबेट और रेसिटेशन वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमें जनपद के कुल 11 सीबीएसई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । वाद विवाद प्रतियोगिता एवं कविता पाठ का आयोजन किया गया । वाद विवाद प्रतियोगिता में चंद्रा पब्लिक मऊ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि मऊ के ही डॉन बॉस्को को दूसरा और मुहम्मदबाद गोहना के सेक्रेड हार्ट स्कूल को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह कथा कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सैक्रेड हार्ट स्कूल सेंड फास्ट इट्स मऊ एवं चंद्रा पब्लिक स्कूल मऊ ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। सेंटर नाबिड स्कूल घोसी तीसरे स्थान पर रहा । सांत्वना पुरस्कार में महर्षि दयानंद स्कूल मुबारकपुर विशेष पुरस्कार पीकेएस पब्लिक स्कूल चिरैयाकोट को दिया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर प्रवीण कुमार मद्धेशिया ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया ।पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर मधेसिया ने कहा कि पूर्वांचल सर्वोदया के ऐसे कंपटीशन से विद्यालयों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है और विद्यार्थियों के बहुमुखी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। हमें यदि सर्वोदया की तरफ से ऐसे मौके मिलते रहे तो हम ऐसे कंपटीशन बराबर कराते रहेंगे । विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा व डायरेक्टर डॉक्टर मोनिका गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर सतीश चंद्र ,हरिश चंद दुबे ,चंद्रकांत दत्त शुक्ल, अन्नू श्रीवास्तव ,सोनू पाठक ,डॉक्टर हुर तलत, प्रदीप कुमार अमित सिंह विवेक आदि मौजूद रहे।