परदहा ब्लाक के पिपरीडीह स्थित कृष्णा महाविद्यालय में सात दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक तेजबहादुर यादव ने किया। उन्होंने स्काउट गाइड का प्रशिक्षण सभी के लिए अनिवार्य बताया। कहा कि जीवन में अनुशासन और सफलता के लिए प्रशिक्षण जरूरी है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बेसिक स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, एडवांस स्काउट मास्टर, एडवांस गाइड कैप्टन देश के सभी लोगों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि इजराइल मेें प्रत्येक व्यक्ति के लिए तीन वर्ष में सेना में कार्य करना अनिवार्य है। वहीं प्रशिक्षण अधिकारी डा. कमलेश यादव ने कहा कि सभी स्काउट गाइड पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रशिक्षण के दौरान स्काउट गाइड बातों को गहनता से धारण करें। प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में स्काउट गाइड को सैल्यूट, परेड आदि का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आठ गाईड कैप्टन तथा तेरह टोली बनाई गई। प्रधानाचार्य रामअवध यादव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश मौर्य, सुबास यादव , अनुराग यादव, सीबी शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।