फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव ने जिला जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव शिव कुमार ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में कुल 659 बंदी मिले। जिसमें 16 महिलाएं शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान नबी अहमद, बबी हरिजन, रामाकांत यादव, राकेश कुमार, संतोष राय, दिनेश उरांव, रामविलास और महेश खरवार ने सरकारी खर्चे पर निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने की मांग किया। वहीं सोनू नामक बंदी ने जमादार न मिलने की बात बताया। सचिव ने नवी सहित आठ बंदियों से निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने के लिए जेल अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्राधिकरण के कार्यालय में भिजवाने की सलाह दी। कहा कि प्रार्थना पत्र आने के बाद उनको अधिवक्ता उपलब्ध करा दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सचिव ने भोजनालय, महिला बैरक, किशोर बैरक, अस्पताल का विधिवत निरीक्षण कर कैदियों से पूछताछ किया। इस दौरान किसी बंदी ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं किया। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने बंदियों को मध्यस्थता एवं लोक अदालत तथा वैकल्पिक विवाद ने निस्तारण के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। इस दौरान जेल अधीक्षक अविनाश गौतम, कारापाल लाल रत्नाकर सिंह, प्रदीप कुमार अस्थाना, डॉ. मोहम्मद आसिफ नोमानी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें