फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुद्दों से भटक चुकी है सरकार: तरुण पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जन भागीदारी बस यात्रा मोहम्दाबाद गोहना पहुंची। वहां शहीद चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के पश्चात सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक तरुण पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार राष्ट्रीय मुद्दों से भटक चुकी है। आज किसान, युवा, व्यापारी, बुनकर सभी त्रस्त हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार आज बहू, बेटयिों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। साथ ही देश की शासन व्यवस्था का नियंत्रण देश की न्यायपालिका कर रही है। सरकार अपने संवैधानिक दायित्व का पालन नहीं कर पा रही है। राजकुमार राय ने कहा कि महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर बापू के सत्य एवं अहिंसा, भाईचारा, प्रेम व सद्भाव का स्थान वर्तमान में झूठ नफरत और हिंसा और आतंक ने ले लिया है। केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल है। जन भागीदारी मार्च जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विकास पुरूष स्व. कल्पनाथ राय की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात सभा में परिवर्तित हो गया। इस अवसर पर माधवेंद्र बहादुर सिंह, वीरेंद्र तिवारी, सुरेश पासी, उमाशंकर सिंह, सुशील चौधरी, ब्रह्मानंद पांडेय, संजय सिंह, राजू पांडेय, रामाधार निराला, पप्पू खान, छोटेलाल, विकास प्रसाद, अजय गुप्ता, सुभाष सिंह, अरुण सिंह, सुशीला श्रीवास्तव, नेयाज शाही, कमलेश सिंह, हरिकेश सिंह, सुनील गौतम, अकरम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें