फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहां ब्लाक के बबुआपुर गांव में 100 केवी के ट्रांसफार्मर फुंके हुए तीन दिन बीत चुुका है। जिससे बबुआपूर और पंडीतपुरा मौजे में बिजली गुल है। पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी, सिंचाई आदि समस्या से नाराज ग्रामीणों ने बबुआपुर मार्ग पर बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। दो घंटे बाद एसडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 11 बजे तीन दिन से बिजली गुल होने से नराज करीब 200 की संख्या मेें महिला और पुरुषों ने गांव के मार्ग पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे बाद जमकर नारेबाजी करने के बाद ग्रामीण एसडीओ कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीओ अमित गुप्ता को ज्ञापन देकर बिजली की समस्या को दूर करने की मांग की। एसडीओ ने देर शाम तक ट्रांसफार्मर को बदलने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों का कहना था कि ट्रांसफार्मर तीन दिनों से फुंका पड़ा है। इससे बबुआपुर और पंडित मौजे बिजली न होने नलकूप से खेतों की सिंचाई भी ठप पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि आबादी के हिसाब से यहां कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इससे आए दिन ट्रांसफार्मर बार बार फुंक रहा है। बीते सप्ताह भी ओवरलोड से ट्रांसफार्मर फुंक गया था। प्रदर्शन करने वालों में सुभाष यादव, राजनाथ, सीता यादव, रामाशीष, रामभुवन यादव, कुंची, धर्मेंद्र चौहान, कुबेर यादव, सुबास चौहान, रामबृक्ष यादव, सोनू, रामभवन चौहान ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें