नगरपालिका सभागार में शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष तैयब पालकी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें पालिका द्वारा जल कनेक्शन की नई प्रक्रिया को लेकर चर्चा की गई।
नपाध्यक्ष ने कहा कि जल कनेक्शन की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए जल संयोजन के लिए पूर्व निर्धारित शुल्कों को ही नए तरीके से लागू किया गया है। कनेक्शनों के लिए आवेदन करने वालों को तत्काल जल संयोजन शुल्क और रोड कटिंग शुल्क की रसीद जारी की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया कि वो क्षेत्र में नए जल संयोजनों की प्रक्रिया तेज करे। साथ ही फील्ड सर्वे कर अवैध कनेक्शन लिए लोगों को कनेेक्शन को वैध करने के लिए प्रेरित करे। वहीं, ईओ संजय कुमार मिश्रा ने चेताया कि अवैध कनेक्शन को वैध नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी कर्मचारी मौजूद रहे।