मधुबन(मऊ)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के काठतरांव में कांग्रेस के जिला महासचिव योगेंद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर बल दिया गया। बूथ व सेक्टर की समीक्षा करते हुए भाजपा सरकार के खोखले वादे को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया।बैठक को संबोधित करते हुएयोगेन्द्र सिंह ने कहा कि सत्य अहिंसा बन्धुत्व गांधी जी के मूल मंत्र थे लेकिन वर्तमान सरकार की साम्प्रदायिक शक्तियां समाज को बांटने का काम कर रही हैं। भारत देश अनेकता में एकता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गंगा जमुनी तहजीव कायम किया है लेकिन सरकार इस सभ्यता पर कुठारात घात कर रही है। देश का विकास गांधी जी के बताए रास्ते पर चल कर संभव है। संगोष्ठी को मु.साकिर, अमृत मल्ल, मुमताज ने संबंधित करते सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए गांधी जी के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर मनोज पटेल, नजीर अहमद, उमेश पाण्डेय, इस्माइल, बदरूल हसन आदि रहे।