मऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में हुई। इसमें संगठन की तरफ से 11, 12 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार को सफल बनाने पर रणनीति तय की गई।
संगठन के अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के भांति समस्त भत्तों में समानता की जाए। एसीपी मेें आठ, सोलह, चौबीस वर्षो की सेवा पर तीन पदोन्नति का वेतनमान दिया जाए। 300 दिन की सीलिंग समाप्त की जाए। आउटसोर्सिग एवं ठेकेदारी व्यवस्था पूर्णत: समाप्त की जाए। संविदा, आउटसोर्सिग सहित अन्य माध्यमों से कार्यरत कर्मियों को समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। 50 वर्ष पूर्ण कर चुके कर्मचारियेां का जबरन सेवानिवृत्ति को बंद किया जाए। उप्र राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के माध्यम से बिक्री वस्तुओं को जीएसटी से छूट दिया जाए। प्रदेश के कर्मचारियों की अधिवर्षता आयु 62 वर्ष की जाए। बैठक में अविनाश सिसोदिया, उर्मिला, ज्ञानमती,भुवनेश्वर, नगीना, जीवन, सत्यवान, वीरेंद्र चौहान, निकिलेश आदि उपस्थित रहे।